Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Chhath Puja 2024: शारदा सिन्हा के इन 5 गीतों के बिना पूरा नहीं होता छठ पूजा का महापर्व

शारदा सिन्हा की गायकी के लाखों दीवाने हैं, छठ पर्व पर उनके गाने सुनकर आपका दिन बन जाएगा

01:30 AM Oct 31, 2024 IST | Priya Mishra

शारदा सिन्हा की गायकी के लाखों दीवाने हैं, छठ पर्व पर उनके गाने सुनकर आपका दिन बन जाएगा

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा इस समय दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। उनके चाहने वाले दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं। जब से शारदा सिन्हा अस्पताल में भर्ती हुई हैं, लोग उनके गाने सुनकर उन्हें याद कर रहे हैं। दरअसल, छठ का महापर्व नजदीक है, ऐसे में छठी मैया पर उनके गाने खूब सुने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं उनके 5 बेहतरीन गानों के बारे में।

Advertisement

शारदा सिन्हा की गायकी के लाखों दीवाने हैं, उनकी आवाज में देसी स्वाद है जो भारतीयों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई बेहतरीन गाने गाए हैं।

छठ का महापर्व नजदीक है इसलिए छठी मैया पर उनके गाए गाने खूब सुने जा रहे हैं। चलिए बताते हैं उनके 5 बेहतरीन गानें।

छठ का पर्व बेहद नजदीक आ गया है। ऐसे में लोगों ने अभी से ही बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के गाने सुनना शुरू कर दिया है।

छठ पूजा में शारदा सिन्हा के गीत ना सुनाई दे तो कुछ अधूरा सा लगता है। बता दें कि इन दिनों शारदा सिन्हा की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई हैं। वह छह साल से ब्लड कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

हे छठी मैया: यह गाना छठ पर्व पर लोगों ने बहुत ज्यादा सुना होगा। शारदा सिन्हा का यह गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह एक एल्बम सॉन्ग है, जिसे सिर्फ शारदा सिन्हा ने ना सिर्फ गाया है बल्कि कंपोज भी किया है।

छठी मैया आयेतन आज: शारदा सिन्हा के गाने लोगों के लिए इमोशन्स है। बिहार की लोक गायिका की आवाज में यह भक्ति गीत बेहद खूबसूरत है। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं।

शाम चाकेबा खेलब हो: इस गाने को शारदा सिन्हा ने खुद डारेक्ट किया है। बता दे कि शारदा सिन्हा का यह गाना उनके फेमस एल्बम छठी मैया का है।

कार्तिक मास इजोरिया: यह गाना एल्बम ‘अरग’ का है। शारदा सिन्हा का ये कार्तिक मास इजोरिया सॉन्ग भी लोगो के बीच काफी पॉपुलर है।

हो दीनानाथ: यह गाना शारदा सिन्हा ने गाया है। यह एल्बम ‘छठी मैया’ का है, जिसकी म्यूजिक डायरेक्टर और गीतकार शारदा सिन्हा ही हैं।

Advertisement
Next Article