Chhath Puja 2025 Red Saree Look: छठ पूजा पर पहनें ये रेड साड़ी लगेंगी अप्सरा, हर कोई करेगा तारीफें
Chhath Puja 2025 Red Saree Look: छठ पूजा के पावन पर्व पर महिलाएं सज-धज कर पूजा करती हैं और विशेष पारंपरिक वस्त्र पहनती हैं। गहनों और सुंदर वस्त्रों के साथ-साथ वे पूजा की थाली को भी सजाती हैं। अगर आप इस अवसर पर रेड साड़ी पहन रही हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक से आइडिया ले सकती हैं।
Chhath Puja 2025 Red Saree Look
1.Rupali Ganguly
रूपाली गांगुली ने ऑर्गेंजा साड़ी वियर की है। साड़ी के किनारों पर सीक्वेंस और एंब्रॉयडरी वर्क हो रखा है। साथ ही हैवी वर्क ब्लाउज कैरी किया है। छठ पूजा के पर्व पर आप बी ऑर्गेंजा हैवी साड़ी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही मिनिमल मेकअप और सिंपल हेयर स्टाइल से लुक कंप्लीट किया है।
2. Ankita Lokhande
बंधनी प्रिंट रेड साड़ी भी आप इस छठ पूजा ट्राई कर सकती हैं। पूरी साड़ी पर बंधनी प्रिंट दिया गया है। बॉर्डर पर सिल्वर जरी का काम किया गया है। इस तरह की साड़ी के साथ हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहनें। रेड चूड़ी और गोल्ड ज्वेलरी के साथ आप साड़ी को स्टाइल करके फ्लोइंग लुक पा सकती हैं।
3. Sonarika Bhadoria
इस रेड साड़ी में भारी जरी और मोती की कढ़ाई इसे पारंपरिक लुक देती है। गोल्डन बॉर्डर और सिल्वर वर्क इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। ब्लाउज का जालीदार डिजाइन और गजरे वाली चोटी लुक को छठ पूजा के लिए परफेक्ट बना रहे हैं।
4. Manisha Rani
मनीषा की साड़ी पर ओवरऑल सुनहरी बूटियां बनी हुई थीं। वहीं बॉर्डर और पल्ले पर पारंपरिक फूल जाल बनाया गया था। ये फ्लोरल वर्क बनारसी साड़ियों की खास पहचान माना जाता है। इस वर्क का कनेक्शन मुगल काल से भी जोड़ा जाता है। उस दौरान शाही लोगों के बनारसी सिल्क कपड़ों पर वर्क के लिए सोने के तारों का इस्तेमाल आम होता था।