W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song: छठ पर्व पर बने ये खास गाने जरूर सुने, छठी मैया की भक्ति में लीन हो जायेगा मन

12:38 PM Oct 15, 2025 IST | Anjali Dahiya
chhath puja 2025 special bhojpuri song  छठ पर्व पर बने ये खास गाने जरूर सुने  छठी मैया की भक्ति में लीन हो जायेगा मन
Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Advertisement

Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song: छठ पूजा भारत में आस्था और भक्ति का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। इस वर्ष छठ महापर्व 25 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगा।छठ का त्योहार हो और इसके गीत न सुने जाएं? ये भला कैसे हो सकता है।

छठ पर्व आने से पहले ही इसके गीतों की गूंज सुनाई देने लगती है। ये गीत हर किसी में एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह भर देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं छठ महापर्व के सुपरहिट गीतों का संग्रह। यहां आप देखेंगे छठ के भोजपुरी गीत, छठी माता के भजन, छठ के लोकगीत और छठ पूजा के नए गाने।

Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song

1.Chhath Ghat Chale- Khesarilal Yadav

Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song
Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)

खेसारी लाल यादव का छठ पर्व के लिए खासतौर पर गीत ‘छठ घाट चले’ भी काफी धमाल मचा रहा है। इस गीत को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रह है। खेसारी के इस गीत को अब तक 83 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि इस गीत के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिए हैं। वहीं म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है और डायरेक्शन सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है।

2. Pahile Pahil Chhathi Maiya- Sharda Sinha

Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)

जब भी शारदा सिन्हा के हिट और फेमस छठ गीतों की बात की जाती है तो उसमें से एक गाना ‘पहिले पहिल छठी मइया’ है। इसे साल 2016 में यूट्यूब पर जारी किया गया था। इसमें क्रांति प्रकाश झा और क्रिस्टीन ज़ेडेक पर फिल्माया गया था। गाने को 8 सालों में 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसकी कंपोजन और सिंगर खुद शारदा सिन्हा हैं।

3. Kelwa Ke Paat Par- Sharda Sinha

Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)

शारदा सिन्हा का छठ गीत 'केलवा के पात पर उग ये सूरज देव'टी सीरीज भक्ति सागर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा और सुना जा सकता है। पारंपरिक गीतों में शामिल इस गाने को 75 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

4. Jai Chhathi Maiya- Sonu Nigam

Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)

छठ महापर्व से पहले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी स्टार पवन सिंह का छठ स्पेशल गाना जय छठी मइया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक नवंबर को रिलीज किए गए वीडियो को अब तक एक करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

5. Aragh ke Bera- Khesarilal Yadav

Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Chhath Puja 2025 Special Bhojpuri Song( Source: Social Media)

यूट्यूब पर 'ग्‍लोबल म्‍यूजिक जंक्‍शन- भोजपुरी' के चैनल पर रिलीज इस गाने 'अरघ के बेरा' को खेसारी लाल यादव ने श‍िल्‍पी राज के साथ मिलकर गया है। गीत के बोल पवन पांडेय ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक कम्‍पोज किया है आर्या शर्मा ने। म्‍यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ खूबसूरत श्रुति राव नजर आ रही हैं।

Also Read: Chhath Puja 2025 Mehndi Design: छठ पूजा पर अपनी हथेलियों पर रचाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, सब करेंगे तारीफ

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
Advertisement
×