For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chhath Puja Makeup Looks: छठ पूजा पर ट्राई करें ये मेकअप लुक्स

09:19 AM Nov 05, 2024 IST | Priya Mishra
chhath puja makeup looks  छठ पूजा पर ट्राई करें ये मेकअप लुक्स

त्योहारों के सीजन में सबसे ज्यादा मुश्किल होता है अपने आउटफिट के साथ परफेक्ट मेकअप डिसाइड करना। अगर आप छठ पूजा पर कैसा मेकअप करना है इसके बारे में सोच रही हैं, तो अब आपकी मुश्किल हल होने वाली है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ट्रेंडी और क्लासी मेकअप लुक्स के बारे में बताएंगे और उन्हें स्टेप बाय स्टेप करने का पूरा तरीका भी बताएंगे। इस तरह से मेकअप करेंगी, तो आपके पतिदेव से लेकर आपकी नन्दें भी आपकी तारीफ करती नहीं थकेंगी।

सिंपल एंड बेसिक मेकअप लुक

सिंपल एंड बेसिक मेकअप हर ओकेजन के लिए बेस्ट है। इसके लिए प्राइमर और फाउंडेशन के साथ मेकअप शुरू करें। आइब्रोज को शेप करें। आंखों पर मस्कारा और आई लाइनर अप्लाई करें। इसके बाद फेस पर ब्लश लगाएं।

मैट फिनिश मेकअप लुक

आजकल मैट फिनिश मेकअप लुक काफी ट्रेंड में हैं। साड़ी के साथ भी ये काफी अच्छा लगता है। सबसे पहले मैट फिनिश फाउंडेशन लगाएं। आंखों पर स्मज्ड आई मेकअप इफैक्ट आजमाएं। पलकों को मस्कारा से सजाएं।

नोमेकअप लुक

अगर आपको हैवी मेकअप लुक पसंद नहीं हैं, तो आप इस तरह के नोमेकअप को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए फाउंडेशन लगाएं।फेस को शार्प शेप देने के लिए कंट्यूरिंग करें। आंखों पर हल्का सा मस्कारा और काजल लगाएं। इसके बाद आइब्रोज को शेप करें।

स्मोकी आई मेकअप

छठ पूजा के खास मौके पर अगर आप अपनी खूबसूरती से सभी को घायल करना चाहती हैं, तो आपको इस तरह का स्मोकी आई मेकअप करना चाहिए। बेस मेकअप करें। इसके बाद आंखों पर कंसीलर लगाएं। अब ब्लैक ग्लिटर आई शैडो के साथ आंखों पर स्मोकी आई मेकअप लुक को रिक्रिएट करें।

मेटेलिक मेकअप लुक

मेटेलिक मेकअप लुक आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे आप खुद से ही घर पर रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए पहले प्राइमर लगाएं। अब अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं।

ग्लिमर और शिमर मेकअप लुक

अगर आप भीड़ में भी सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो आपको ग्लोबली ट्रेंड ग्लिमर और शिमर मेकअप लुक से इंस्पीरेशन जरूर लेनी चाहिए। इस मेकअप लुक को रिक्रिएट करना सबसे आसान है। ये आपको एक नेचुरल लुक देगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×