Chhath Puja New Bhojpuri Song: पवन सिंह से खेसारी लाल यादव तक, छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी स्टार ने रिलीज़ किए अपने नए गाने, देखें लिस्ट
Chhath Puja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा इस बार पूरी तरह छठ महापर्व की भक्ति में डूबा हुआ है। हर ओर लोकगीतों, आरती और भक्ति की गूंज है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे पवन सिंह, अक्षरा सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी ने अपने-अपने अंदाज में छठ मइया के प्रति आस्था प्रकट की है। देखें लिस्ट
Chhath Puja New Bhojpuri Song
1.Pawan Singh- Kawana Kalamawa Se Likhal Karamwa
Pawan Singh का नया भक्ति गीत ‘कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ’ आज रिलीज हो चुका है। गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ छठी मैया से झोली फैलाकर एक संतान मांग रहे हैं। गीत में लगातार पवन सिंह की आंखों से आंसू बह रहे हैं। गीत भावुक कर देने वाला है। फैंस भी गाना सुनकर पवन सिंह की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं।
2. Akshara Singh - Kelawa Ke Paat
यह गाना Akshara Singh और सुगम सिंह की आवाज में है। इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गाना अब यूट्यूब, स्पॉटिफाई, गाना और जियोसावन जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। 'केलवा के पात' का वीडियो भी उतना ही खूबसूरत है जितना इसका म्यूजिक। इसमें अक्षरा पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं और छठ व्रत की महिमा को बड़ी ही सरलता और भावनात्मक अंदाज में दिखा रही हैं।
3. Manoj Tiwari- Daura Lihali Sajaay
भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भाजपा सांसद Manoj Tiwari ने 'दउरा लिहलीं सजाय' गीत रिलीज किया। इस गीत को मनोज तिवारी ने खुद गाया है और इसके बोल आरआर पंकज ने लिखे हैं। यह गाना छठ पूजा की तैयारियों को खास बना रहा है।
4. Pakhi Hegde- Chhathi Mai Ke Baratiya
अभिनेत्री Pakhi Hegde ने 'छठी माई के बरतिया' गीत रिलीज किया है। इस गीत में पाखी की मधुर आवाज और विनय बिहारी के बोल हैं, जिसे सुन प्रशंसक भावुक हो रहे हैं।
5. Arvid Akela Kallu- Ae Chhathi Maiya
अभिनेता और गायक Arvid Akela Kallu ने 'ए छठी मईया' गीत रिलीज किया। इसमें आशुतोष के बोल और प्रियांशु मिश्रा का संगीत है। अरविंद ने गीत को भावनात्मक अंदाज में पेश किया है।