W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chhatisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी ,और उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की।

11:39 AM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी ,और उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की।

chhatisgarh   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी ,और उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की।उन्होंने एक ट्वीट में कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे तथा स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
Advertisement

तत्कालीन मध्य प्रदेश (अब छत्तीसगढ़ में) के दुर्ग में 23 अगस्त 1961 को जन्मे बघेल 17 दिसम्बर 2018 से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।अस्सी के दशक में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बघेल कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शुमार किया जाता है।
इसके अलावा प्रदेश के तमाम मत्रियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी ट्वीट करके भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×