छत्तीसगढ़ : दो महिला समेत कुल 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो महिला नक्सलियों समेत कुल 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
12:50 AM Sep 30, 2021 IST | Shera Rajput
राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो महिला नक्सलियों समेत कुल 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि दो महिला नक्सलियों समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव से तंग आकर यह फैसला लिया है।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में इस महीने की 27 तारीख को सात महिला नक्सलियों समेत 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।
Advertisement
Advertisement