For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chhattisgarh: Sukma में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

DRG और CRPF का संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान

04:56 AM Mar 29, 2025 IST | Himanshu Negi

DRG और CRPF का संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान

chhattisgarh  sukma में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता  16 नक्सली ढेर  2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक सुकमा में नक्सलवादियों के खिलाफ संयुक्त सुरक्षाबलों ने 28 मार्च को तलाशी अभियान शुरू किया था और शनिवार की सुबह से रुक-रुक कर नक्सलवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी चल रही थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आज छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि  सुकमा थाना क्षेत्र के केरलापाल में नक्सलियों की दिखने के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम 28 मार्च को तलाशी अभियान के लिए निकली थी और आज सुबह से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बल फिलहाल मुठभेड़ स्थल और आसपास के जंगली इलाकों की गहन तलाशी ले रहे हैं।

Chhattisgarh में 22 नक्सलियों के मारे जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी

2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद

बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी देते हुए कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खत्म हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच 16,463 हिंसक घटनाएं हुईं, लेकिन पिछले दस वर्षों में यह संख्या 53% कम हुई है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×