For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chhattisgarh Chunav 2023: भाजपा ने जारी की 64 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रमन सिंह राजनंदगांव से लड़ेंगे चुनाव

07:21 PM Oct 09, 2023 IST | Prateek Mishra
chhattisgarh chunav 2023  भाजपा ने जारी की 64 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट  रमन सिंह राजनंदगांव से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 64 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनंदगांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सहित अपने तीन सांसदों को भी विधायकी के चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने सोमवार को जारी छत्तीसगढ़ उम्मीदवारों की सूची में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अरुण साव को लोरमी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, दो महिला सांसदों रेणुका सिंह को एसटी आरक्षित भरतपुर-सोनहत से और गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। आपको याद दिला दें कि, भाजपा छत्तीसगढ़ के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को ही जारी कर चुकी है। इस तरह से दोनों लिस्ट को मिलाकर भाजपा छत्तीसगढ़ के लिए कुल 85 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×