छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के भिलाई में डायरिया से दो लोगों की मौत, 70 अस्पताल में भर्ती
जिले के भिलाई में दूषित पानी पीने के कारण डायरिया से ग्रस्त दो लोगों की मौत हो गई और 70 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
04:06 AM Nov 25, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
जिले के भिलाई में दूषित पानी पीने के कारण डायरिया से ग्रस्त दो लोगों की मौत हो गई और 70 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
दुर्ग मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे. पी. मेशराम ने बताया कि पिछले दो दिनों में बीमार होने के कारण 91 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जिनमें से दो लोगों एम. माधवी (12) और कुश दहाड़िया (31) की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया, ‘‘बीमारों को बैकुठ धाम के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर अस्पताल, बीएम शाह अस्पताल और भिलाई के एसएस अस्पताल और पावर हाउस इलाके के अम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
Advertisement

Join Channel