Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में किया विस्फोट, दो जवान शहीद

09:29 AM Jul 18, 2024 IST | Yogita Tyagi

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। घटना में विशेष कार्य बल के दो आरक्षक-भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवानों के घायल होने की खबर है।

इन जिलों में नक्सलियों की मौजूदगी की मिली सूचना



अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के दरभा डिवीजन, पश्चिम बस्तर डिवीजन और मिलिट्री कंपनी नंबर दो के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद 16 जुलाई को इन जिलों से STF, DRG और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

STF के दो जवान शहीद



अधिकारियों के मुताबिक, संयुक्त दल जब अभियान पूरा कर लौट रहा था, तभी बुधवार देर रात बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसकी चपेट में आकर STF के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया और शहीद जवानों के शवों व घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। घायल जवानों के उपचार के इंतजाम भी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article