Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Chhattisgarh के पूर्व CM Bhupesh Baghel के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

12:28 PM Jan 08, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Nandkumar Baghel

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।बता दें आज सुबह रायपुर के बालाजी अस्पताल में 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कई महीनों से वह बीमार थे। डॉक्टर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्हें कमजोर भी थी।

पूर्व CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

नंद कुमार तीन महीनों से अस्पताल में थे भर्ती

नंद कुमार बघेल बीते तीन महीनों से अस्वस्थ थे। उनका इलाज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में जारी था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूत्रों के मुताबिक, नंद कुमार बघेल के दिमाग में खून का थक्का जमा था। साथ ही उन्हें निमोनिया भी था। पूरे शरीर मे इंफेक्शन भी फैला था, जिस वजह से वे वेंटीलेटर में भी रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article