W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह का दावा, बस्तर में गनतंत्र का दौर खत्म; डायल 112 सेवा का भी किया शुभारंभ, अब मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक होगी अहम

05:19 PM May 18, 2026 IST | Shivangi Shandilya
गृह मंत्री अमित शाह का दावा  बस्तर में गनतंत्र का दौर खत्म  डायल 112 सेवा का भी किया शुभारंभ  अब मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक होगी अहम
Amit Shah Bastar Visit

Amit Shah Bastar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां नजर आने लगी है। बस्तर के नेतानार में जन सुविधा केंद्र का आगाज करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने याद दिलाया कि बस्तर में अंग्रेजों के खिलाफ ऐतिहासिक जंग में शहीद गुंडाधुर का महत्वपूर्ण योगदान था। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एक वह दौर भी था जब एक साथ छह पुलिस जवानों की हत्या कर दी जाती थी। उनके राशन छीन लिए जाते थे। नक्सलियों का खौफ ऐसा था कि वह मासूम बच्चों को ही उठा कर ले जाते थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार ने कड़े कदम उठाकर बस्तर से गनतंत्र को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब इस ऐतिहासिक धरती को तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का काम शुरू किया जा रहा है। यहां के आदिवासियों को अब तमाम सुविधाएं दी जा रही है। उन्हें शुद्ध पेयजल के साथ राशन कार्ड और आधार कार्ड तक दिए जा रहे हैं। यहां तक की उन्हें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने रायपुर के माना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में डायल 112 के 400 वाहनों को भी हरी झंडी भी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

Amit Shah Bastar Visit (credit-sm)

अब क्राइम मेडिकल इमरजेंसी से लेकर आगजनी की स्थिति में एक ही डायल से सुविधा मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे में सुरक्षा और विकास पर पूरी तरह फोकस रहेगा। डायल 112 के विस्तार से लेकर बस्तर में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन और सभी कार्यक्रमों की रणनीतिक श्रृंखला तैयार की गई है। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के मुताबिक अब केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 19 मई को होगी। बीते साल वाराणसी में यह बैठक हुई थी। इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

Advertisement

Amit Shah Bastar Visit (credit-sm)

बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय में क्षेत्रीय विकास सुरक्षा, नक्सली प्रभावित इलाकों की स्थिति के साथ प्रशासनिक सहयोग जैसे मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर में नक्सली दहशत का दौरा खत्म हो चुका है। अब बस्तर के बच्चों को महानगरों जैसी सुविधाएं मिल पाएगी। उन्होंने रोजगार गारंटी को लेकर कहा कि अब स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के साथ काम धंधे के नए रास्ते खुलेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा डायल 112 के शुभारंभ के साथ अब प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस रिस्पांस सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।

Amit Shah Bastar Visit (credit-sm)

वही इस नई सेवा को भी लागू कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी स्थानों को इससे जोड़ा जाएगा। आपातकालीन परिस्थितियों में भी पुलिस सहायता अब पहले की अपेक्षा ज्यादा तेज गति से होगी। केंद्रीय गृह मंत्री के इस बस्तर दौरे को राजनीतिक और विकास के नजरिये से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर भी सबकी नज़रें टिकी हुई है।

रिपोर्ट: छत्तीसगढ़,रायपुर, आशीष शर्मा पंजाब केसरी

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×