W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सामूहिक विवाह में शादी करेंगे छत्तीसगढ़ के MLA दीपेश साहू, आशीर्वाद देने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

03:39 PM May 28, 2026 IST | Rohit Singh
सामूहिक विवाह में शादी करेंगे छत्तीसगढ़ के mla दीपेश साहू  आशीर्वाद देने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
BJP MLA Dipesh Sahu Wedding

BJP MLA Dipesh Sahu Wedding : छत्तीसगढ़ में बड़ा रोचक मामला सामने आया है. बीजेपी विधायक दीपेश साहू जो कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से हैं, भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपनी शादी रचाएंगे. इस सामूहिक विवाह का आयोजन 31 मई को जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में होगा.

Advertisement

ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब किसी राज्य का कोई विधायक बिना किसी दिखावे और बड़े तामझाम के बहुत ही साधारण तरीके से अपनी शादी करेगा. विधायक दीपेश साहू की इस सादगीपूर्ण पहल की सभी तरफ से जमकर तारीफ की जा रही है.

Advertisement

CM Kanya Vivah Yojana : फैसले का स्वागत

BJP MLA Dipesh Sahu Wedding
BJP MLA Dipesh Sahu Wedding

राज्य में इस पहल ने सकारात्मक सन्देश देने का काम किया है. इसे लेकर प्रशासन की तरफ से भी उनके फैसले का स्वागत किया गया है और बकायदा इनविटेशन कार्ड भी भेज दिए गए हैं. इस खुशनुमा मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर और वधू को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेंगे.

Advertisement

उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रमेश सिंह, सांसद विजय बघेल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक भी इस खास मौके पर अपना आशीर्वाद और प्यार देने के लिए मौजूद रहेंगे.

Dipesh Sahu Wedding :  कौन हैं दीपेश साहू

बता दें, दीपेश साहू भाजपा की टिकेट पर बेमेतरा विधानसभा सेट से विधायक निर्वाचित हुए है. उन्होंने कनाग्रेस के आशीष छाबड़ा को करीब 9 हजार वोटों से मात दी. यहान से योगेश तिवारी टिकट के प्रब्स्ल दावेदार थे, पर उनकी जगह पर दीपेश साहू को मौका दिया गया जिसमें वे खरे उतरे.

दीपेश के पिता पटवारी रहे हैं. दीपेश साहू ने 10 साल तक शिक्षाकर्मी की नौकरी की थी. पोस्ट ग्रेजुएट दीपेश साहू समझ उवा मोर्चा के संरक्षक रहने के अलावा साहू समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. वह पहली बार चुनाव मैदान में उरते थे.

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×