W3Schools
Advertisement

Chhattisgarh Children Deaths: छत्तीसगढ़ में चार महीने में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Chhattisgarh Children Deaths: छत्तीसगढ़ के बैगा बहुल ग्राम नंदिनी कुमान में चार महीने के भीतर पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने बच्चों से मुलाकात कर इलाज और पोषण व्यवस्था की जानकारी ली।
06:09 PM Oct 28, 2026 IST | Team Desk
Chhattisgarh Children Deaths: छत्तीसगढ़ के बैगा बहुल ग्राम नंदिनी कुमान में चार महीने के भीतर पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने बच्चों से मुलाकात कर इलाज और पोषण व्यवस्था की जानकारी ली।
chhattisgarh children deaths  छत्तीसगढ़ में चार महीने में 5 बच्चों की मौत  17 अस्पताल में भर्ती  स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Chhattisgarh Children Deaths (credit AI genreted )

Chhattisgarh Children Deaths: छत्तीसगढ़ से लगातार आ रही बच्चों की मौत की खबर अब एक गंभीर मामला बन गया है। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, विकासखंड के बैगा बहुल ग्राम नंदिनी कुमान में चार महीने के भीतर यहां पांच बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 17 अन्य बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि, बच्चों की मौत किन कारणों से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी काफी सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

लोगों के मन में यह चिंता है कि आखिर बच्चों की तबीयत बिगड़ने और उनकी मौत के पीछे क्या वजह है। क्या इसके लिए कोई बीमारी जिम्मेदार है या मामला किसी अन्य कारण से जुड़ा है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement

कुछ विभाग ने ली जांच की जिम्मेदारी

इस घटना के बाद बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग और महिला विभाग द्वारा बच्चों के इलाज  और जांच को तेज करने की जिम्मेदारी ली गई है, वहीं कांग्रेस ने भी जमीनी स्तर पर जांच के लिए एक दल बनाया है।

Advertisement

जानकारी यह भी है कि सभी 17 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बोड़ला भेजा गया है। जहां दो बच्चों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखना और समय पर बेहतर मेडिकल  सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। साथ ही, प्रभावित परिवारों को उचित जानकारी और सहायता मिलनी चाहिए।

कौन-कौन से नेता आए सामने?

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और विधायक जनक राम ध्रुव ने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर चिकित्सकों से उपचार और पोषण व्यवस्था की जानकारी ली।

फिलहाल, मौतों के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच और स्वास्थ्य संबंधी तथ्यों की पुष्टि महत्वपूर्ण है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अपेक्षा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति स्पष्ट करें, आवश्यक कदम उठाएं और लापरवाही की आशंका होने पर जिम्मेदारी तय करें।

यह भी पढ़ें: Durg Police Seizure Cash: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के गुप्त चेंबर से बरामद किए ₹4 करोड़ , हिरासत में 2 लोग

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×