W3Schools
Advertisement

छत्तीसगढ़ में फिर पेपर लीक! IGKV की ‘प्लांट पैथोलॉजी’ परीक्षा रद्द, सितंबर में होगा री-एग्जाम

छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक का मामला सामने आया है। बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की ‘प्लांट पैथोलॉजी’ परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द कर दी। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी। मामले के सामने आने से छात्रों में नाराजगी है।
04:26 PM Aug 24, 2026 IST | Shivangi Shandilya
छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक का मामला सामने आया है। बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की ‘प्लांट पैथोलॉजी’ परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द कर दी। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी। मामले के सामने आने से छात्रों में नाराजगी है।
छत्तीसगढ़ में फिर पेपर लीक  igkv की ‘प्लांट पैथोलॉजी’ परीक्षा रद्द  सितंबर में होगा री एग्जाम
Chhattisgarh Paper Leak

देश में एक के बाद एक पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक और मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में एक बार फिर पेपर लीक की घटना सामने आई है। इसके बाद BSC कृषि 1ST ईयर की ‘प्लांट पैथोलॉजी’ सब्जेक्ट की 7 अगस्त को परीक्षा हुई थी। पेपर में कथित गड़बड़ियां सामने के बाद इसे रद्द कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। 20 अगस्त को BSC कृषि सेकेंड ईयर की ‘एंटोमोलॉजी’ परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। इस मामले में दुर्ग के एक प्राइवेट कॉलेज के एक प्रोफ़ेसर और 5 छात्रों को गिरफ़्तार किया गया है।

Advertisement

दोनों परीक्षाएं अब सितंबर में होंगी

बता दें कि पुलिस की जांच के दौरान मालूम पड़ा है कि ‘एंटोमोलॉजी’ के साथ ‘प्लांट पैथोलॉजी’ का पेपर भी लीक हुए थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों एग्जाम को रद्द करने का फैसला सुनाया है। अब दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा होंगी। पेपर की गोपनीयता बनाए रखने में लापरवाही के आरोप लगे हैं। इसके लिए भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है। परीक्षा के लिए तैनात यूनिवर्सिटी ऑब्जर्वर्स को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। पेपर लीक मामले में शामिल पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

परीक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बड़े बदलाव

यूनिवर्सिटी ने भविष्य में पेपर लीक को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में बदलाव किए हैं। 22 अगस्त की परीक्षा से ही, प्रश्न पत्र हार्ड कॉपी के बजाय पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल के जरिए भेजे गए। लीक के जोखिम को कम करने के लिए सुबह 10:00 बजे होने वाली परीक्षा का पेपर कॉलेज को सुबह 9:30 बजे भेजा गया। यह प्रक्रिया आने वाली परीक्षाओं के लिए भी जारी रहेगी। इसके अलावा, परीक्षा विभाग और परीक्षा हॉल में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यूनिवर्सिटी भविष्य में परीक्षाओं की गोपनीयता और पारदर्शिता को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी विचार कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×