W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chhattisgarh News: बस्तर पंडुम पर कांग्रेस को केदार कश्यप का करारा जवाब, बोले- आदिवासी समाज का किया अपमान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर पंडुम और राष्ट्रपति भवन में बस्तर के आदिवासी प्रतिनिधियों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
04:07 PM Aug 01, 2026 IST | Amit Kumar
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर पंडुम और राष्ट्रपति भवन में बस्तर के आदिवासी प्रतिनिधियों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
chhattisgarh news  बस्तर पंडुम पर कांग्रेस को केदार कश्यप का करारा जवाब  बोले  आदिवासी समाज का किया अपमान
Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर पंडुम और राष्ट्रपति भवन में बस्तर के आदिवासी प्रतिनिधियों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान केवल राजनीतिक टिप्पणी नहीं हैं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले हैं।

Advertisement

केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम कोई सामान्य सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत का बड़ा उत्सव है। इस आयोजन से हजारों लोक कलाकारों, पारंपरिक व्यवस्थाओं और आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन पर सवाल उठाना पूरे समाज की भावनाओं को आहत करने जैसा है।

Advertisement

राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान ऐतिहासिक कदम

वन मंत्री ने कहा कि पहली बार बस्तर के आदिवासी प्रतिनिधियों को उनकी पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति भवन बुलाया गया। वहां उन्हें सम्मान दिया गया और उनकी संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उन्होंने इसे बस्तर के लिए गर्व का क्षण बताया। कश्यप ने कहा कि इस उपलब्धि को राजनीतिक नजरिए से देखना उचित नहीं है। उनके अनुसार, यह सम्मान पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है, न कि किसी एक सरकार का।

Advertisement

केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के दौरान उसने बस्तर की संस्कृति, लोक कलाकारों और पारंपरिक व्यवस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कौन-से बड़े कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए, फिर वर्तमान सरकार पर सवाल उठाने चाहिए।

बस्तर की बदलती तस्वीर का किया जिक्र

वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर तेजी से बदल रहा है। उनके मुताबिक, आज बस्तर शांति, विकास, पर्यटन और अपनी सांस्कृतिक पहचान के कारण नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है, जिससे आदिवासी समाज की परंपराओं और संस्कृति को देशभर में सम्मान मिले। केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सकारात्मक बदलाव को स्वीकार करने के बजाय हर मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और राष्ट्रपति भवन में आदिवासी प्रतिनिधियों के सम्मान जैसे विषयों को भी राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है। वन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से केवल सरकार नहीं, बल्कि हजारों लोक कलाकार, मांझी-चालकी जैसी पारंपरिक व्यवस्थाएं और पूरा बस्तर खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता विकास और बदलाव को देख रही है और सही समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

यह भी पढ़ें: आधुनिक खेती को बढ़ावा देने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, किसानों के लिए कई नई पहल

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×