W3Schools
Advertisement

Durg Police Seizure Cash: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के गुप्त चेंबर से बरामद किए ₹4 करोड़ , हिरासत में 2 लोग

Durg Police Seizure Cash: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से ₹4 करोड़ नकद बरामद किए हैं। रकम गाड़ी के पिछले हिस्से में बने गुप्त चेंबर में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रकम रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी।
01:45 PM Oct 27, 2026 IST | Amit Kumar
Durg Police Seizure Cash: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से ₹4 करोड़ नकद बरामद किए हैं। रकम गाड़ी के पिछले हिस्से में बने गुप्त चेंबर में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रकम रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी।
durg police seizure cash  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई  पिकअप के गुप्त चेंबर से बरामद किए  ₹4 करोड़   हिरासत में 2 लोग
Durg Police Seizure Cash (social media )
Durg Police Seizure Cash: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गाड़ियों की जांच के दौरान पुलिस को  बड़ी मात्रा में करोड़ों  की  नकदी मिलने का मामला सामने आया है।  दरअसल,  रायपुर से नागपुर जा रही एक बोलेरो मैक्स पिकअप से पुलिस ने 4 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। ये पैसे  गाड़ी के पिछले हिस्से में बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाए गए थे।  पुलिस ने गाड़ी  में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया है। अब जांच की जा रही है कि नकदी किसकी है और इसे नागपुर क्यों ले जाया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की गई। खुर्सीपार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने डबरापारा इलाके में  गाड़ियों  की जांच शुरू की। इसी दौरान रायपुर से नागपुर की ओर जा रही सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप (CG 04 QU 5996) को रोका गया। पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की, तो उसके पिछले हिस्से की बनावट नॉर्मल  नहीं लगी। इसके बाद गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली गई।

Advertisement

पीछे के हिस्से में छिपाकर रखे थे करोड़ों रुपये

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि पिकअप के पिछले हिस्से में एक गुप्त जगह बनाई गई थी। इसे इस तरह बंद किया गया था कि अंदर रखी चीजों का बाहर से पता न चल सके। तलाशी के दौरान इसी जगह से नकदी बरामद हुई।पुलिस ने जब रुपयों की गिनती की, तो कुल रकम 4 करोड़ रुपये निकली। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी में छिपाकर रकम ले जाने की वजह क्या थी। पुलिस नकदी से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की जानकारी भी जुटा रही है।

Advertisement

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नकदी रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित जीडी ट्रांसपोर्ट से पिकअप में रखी गई थी। इसके बाद इसे नागपुर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह रकम किसी ट्रांसपोर्टर की हो सकती है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसके मालिक की पुष्टि नहीं की है। वहीं जांच अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि रकम कहां से आई थी और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

Advertisement

हिरासत में ड्राइवर  समेत दो लोग 

पिकअप में दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भवेशभाई गाड़ी चला रहा था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गाड़ी में गुप्त चेंबर किसने बनाया था और इसे कब तैयार किया गया। 

दुर्ग सिटी के एएसपी शोभराज अग्रवाल के अनुसार,  सूचना के आधार पर गाड़ी को रोककर जांच की गई थी। इस दौरान गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये मिले। मामले में दोनों लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। अब रकम के स्रोत और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच की जाएगी। संबंधित विभाग यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि नकदी का हिसाब-किताब मौजूद है या नहीं।

यह भी पढ़ें: सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा में तब्दील कर दूरदराज के गांवों में पहुंचाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाएं

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×