W3Schools
Advertisement

गोठानों की अव्यवस्था पर मीनल चौबे सख्त, हर 15 दिन में होगा निरीक्षण

महापौर मीनल चौबे ने गौवंश सुरक्षा और गोठानों की व्यवस्था पर हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कागजी रिपोर्ट के बजाय जमीनी काम दिखना चाहिए और लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
09:28 AM Aug 25, 2026 IST | Bhawana Rawat
महापौर मीनल चौबे ने गौवंश सुरक्षा और गोठानों की व्यवस्था पर हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कागजी रिपोर्ट के बजाय जमीनी काम दिखना चाहिए और लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
गोठानों की अव्यवस्था पर मीनल चौबे सख्त  हर 15 दिन में होगा निरीक्षण
Gothan Inspection Chhattisgarh

गौवंश की सुरक्षा और गोठानों की व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम में हुई समीक्षा बैठक में महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि अब कागजी रिपोर्ट से काम नहीं चलेगा। गोठानों की व्यवस्था मौके पर दिखाई देनी चाहिए और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

हर 15 दिन में गोठानों का निरीक्षण

महापौर ने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी गोठानों का हर 15 दिन में अनिवार्य भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्वयं मौके पर पहुंचकर गौवंश की संख्या, गोठान की क्षमता, पानी, चारा, शेड और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जांचने तथा फोटो सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Advertisement

गोठानों की क्षमता और रिकॉर्ड की होगी जांच

बैठक में उन्होंने गोठानों की निर्धारित क्षमता और वहां मौजूद गौवंश की संख्या का मिलान करने के निर्देश दिए। गौवंश को लाने-ले जाने से जुड़े रजिस्टर, प्राप्ति रसीद, बिल और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है। क्षमता से अधिक गौवंश रखने या नियमों के विपरीत भुगतान की स्थिति सामने आने पर संबंधितों की जवाबदेही तय होगी।

Advertisement

सड़कों पर आवारा गौवंश को लेकर सख्ती

महापौर ने खुले में घूमने वाले गौवंश को लेकर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने पशुओं के मालिकों की पहचान और रिकॉर्ड तैयार करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। सड़क पर पशु छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण के निर्देश

मीनल चौबे ने अधिकारियों से कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी सिर्फ बजट खर्च करना नहीं, बल्कि शहर की वास्तविक जरूरतों को समझकर स्थायी समाधान तैयार करना भी है। गोठानों में शेड, पानी, चारा और पशु उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

Gothan Inspection Chhattisgarh
Gothan Inspection Chhattisgarh

महापौर ने स्पष्ट किया कि अधिकारी कार्यालयों तक सीमित न रहें, नियमित मैदानी निरीक्षण करें और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा, जनता के धन का सही उपयोग और शहर को व्यवस्थित रखना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×