सख्त कार्रवाई, बढ़ता राजस्व और डिजिटल निगरानी, नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग
Latest Chhattisgarh News Today in Hindi : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वर्ष 2025-26 में राजस्व वृद्धि, अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई और तकनीकी सुधारों के जरिए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन और वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में विभाग ने प्रदेशभर में अवैध मदिरा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ पारदर्शी व्यवस्था को भी मजबूत किया है।
नकली शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

आबकारी विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब, महुआ लाहन और अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। राजनांदगांव, दुर्ग, गरियाबंद, बलरामपुर और महासमुंद सहित कई जिलों में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त कर अनेक प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने नकली होलोग्राम वाली शराब और बाहरी राज्यों से लाई जा रही अवैध मदिरा के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की।
विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धियों में डिजिटल मॉनिटरिंग और ऑनलाइन पारदर्शिता को बढ़ावा देना भी शामिल है। शराब दुकानों में कैशलेस व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए, वहीं “मनपसंद” एप और नए सॉफ्टवेयर सिस्टम के जरिए उपभोक्ताओं को मदिरा उपलब्धता और ब्रांड संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निगरानी दोनों मजबूत हुई हैं।
कठोर कार्रवाई के निर्देश
आबकारी विभाग ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बढ़ाते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी रोकने के लिए जांच चौकियों को सक्रिय किया है। विभागीय अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के साथ-साथ अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। विभाग का फोकस केवल आय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म कर सुरक्षित और नियंत्रित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है। यही कारण है कि आबकारी विभाग अब तकनीकी दक्षता, त्वरित कार्रवाई और जवाबदेह प्रशासन का मजबूत उदाहरण बनकर उभर रहा है।

Join Channel