W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार, रायपुर जेम्स पार्क से लेकर वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर तक कई परियोजनाओं को मंजूरी

07:30 PM Jun 02, 2026 IST | Rohit Singh
छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार  रायपुर जेम्स पार्क से लेकर वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर तक कई परियोजनाओं को मंजूरी
Raipur Gems and Jewellery Park

Raipur Gems and Jewellery Park : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक बुनियादी ढांचे को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मूल्यांकन समिति की बैठक में रायपुर जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क, बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित करने की योजना पर सहमति बनी।

Advertisement

Chhattisgarh Infrastructure Projects : खुलेंगे रोजगार के अवसर

बैठक में रायपुर के मंडी रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में अत्याधुनिक जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। यह परियोजना राज्य में रत्न एवं आभूषण उद्योग को बढ़ावा देने के साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा करेगी।

Advertisement

वहीं, बिलासपुर में भारी वाहनों के बढ़ते दबाव और शहरी यातायात की समस्या के समाधान के लिए आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित परियोजना में बड़े गोदाम, लॉजिस्टिक्स हब, पर्याप्त पार्किंग सुविधा, वाहन मरम्मत केंद्र और वाहन चालकों के लिए विश्राम क्षेत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे माल परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

PPP Projects in Chhattisgarh : आधुनिक सुविधाओं से लैस

बैठक में नवा रायपुर में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने की योजना पर भी विस्तार से विचार किया गया। यह केंद्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन, व्यापारिक आयोजन, प्रदर्शनी और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में बिजनेस टूरिज्म और निवेश गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी परियोजनाओं को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे निजी निवेश के माध्यम से अधोसंरचना विकास को गति मिल सके।

बैठक में विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, नीति आयोग के सदस्य सचिव आशीष भट्ट, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा सहित छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×