W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

एंटी पेपर लीक बिल पर योगेश साहू का समर्थन, बोले- युवाओं की मेहनत और भविष्य की होगी सुरक्षा

Raipur News: स्वदेशी समर्थक और पॉलिटिकल ऑब्जर्वर योगेश साहू ने लोकसभा में पेश किए गए एंटी पेपर लीक बिल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के करोड़ों युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है। उनके अनुसार, यह केवल परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि उन छात्रों के हितों की रक्षा करने वाला कदम है जो वर्षों तक मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
06:46 PM Jul 31, 2026 IST | Amit Kumar
Raipur News: स्वदेशी समर्थक और पॉलिटिकल ऑब्जर्वर योगेश साहू ने लोकसभा में पेश किए गए एंटी पेपर लीक बिल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के करोड़ों युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है। उनके अनुसार, यह केवल परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि उन छात्रों के हितों की रक्षा करने वाला कदम है जो वर्षों तक मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
एंटी पेपर लीक बिल पर योगेश साहू का समर्थन  बोले  युवाओं की मेहनत और भविष्य की होगी सुरक्षा
Raipur News

Raipur News: स्वदेशी समर्थक और पॉलिटिकल ऑब्जर्वर योगेश साहू ने लोकसभा में पेश किए गए एंटी पेपर लीक बिल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के करोड़ों युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है। उनके अनुसार, यह केवल परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि उन छात्रों के हितों की रक्षा करने वाला कदम है जो वर्षों तक मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। योगेश साहू ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है।

Advertisement

कई युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी सवाल उठे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लंबे समय से सख्त कानून की जरूरत महसूस की जा रही थी। एंटी पेपर लीक बिल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा।

Advertisement

हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

योगेश साहू ने कहा कि हाल के महीनों में देश के अलग-अलग राज्यों से पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। पंजाब में फार्मेसी परीक्षा और कर्नाटक में पेपर लीक की घटनाओं ने हजारों नहीं, बल्कि लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदों को प्रभावित किया। ऐसे मामलों के कारण योग्य उम्मीदवारों को नुकसान उठाना पड़ा और परीक्षा प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास भी कम हुआ। उन्होंने कहा कि परीक्षा माफियाओं और संगठित गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बिना ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल है। इसलिए सख्त कानूनी प्रावधान समय की मांग है।

Advertisement

योगेश साहू का कहना है कि आज का युवा केवल नौकरी नहीं चाहता, बल्कि वह चाहता है कि उसे निष्पक्ष और पारदर्शी अवसर मिले। हर अभ्यर्थी को यह भरोसा होना चाहिए कि उसकी सफलता उसकी मेहनत, योग्यता और प्रतिभा के आधार पर तय होगी, न कि किसी अवैध तरीके या भ्रष्ट व्यवस्था के कारण। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित कानून लागू होने के बाद परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के गलत इस्तेमाल और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। इससे ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कानून का सख्ती से पालन जरूरी

योगेश साहू ने कहा कि केवल कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है। इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इसे कितनी गंभीरता और ईमानदारी से लागू किया जाता है। यदि संबंधित एजेंसियां और प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कानून को लागू करेंगे, तो भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई होने से परीक्षा माफियाओं में डर पैदा होगा और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

युवाओं के लिए भरोसे का संदेश

योगेश साहू ने कहा कि एंटी पेपर लीक बिल देश के युवाओं को यह भरोसा दिलाता है कि अब उनकी मेहनत को उचित सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से आने वाले समय में किसी भी छात्र का सपना पेपर लीक जैसी घटनाओं की वजह से नहीं टूटेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में मेहनत, ईमानदारी और प्रतिभा को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि परीक्षा माफियाओं और अवैध नेटवर्क के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में विज्ञान को मिलेगी नई उड़ान, साइंस सिटी और एआई गैलरी पर तेज़ी से बढ़ेगा काम

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×