Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Chhattisgarh Rape Case : छत्तीसगढ़ के बालोद में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार, आरोपी फरार

10:52 PM Sep 24, 2024 IST | Abhishek Kumar

Chhattisgarh Rape Case : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालोद जिले में एक मुर्गी फार्म में बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Chhattisgarh Rape Case : सात वर्षीय बालिका से बलात्कार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालोद जिले में एक मुर्गी फार्म में बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी एक मुर्गी पालन केन्द्र में काम करता है। वहीं बालिका के माता-पिता भी पास के अन्य मुर्गी पालन केन्द्र में काम करते हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बालिका को एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। साथ ही उन्होंने बताया कि बालिका ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी, जिसके बाद उसके पिता ने सोमवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Chhattisgarh Rape Case : अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दल का गठन किया गया है। आरोपी राज्य के गरियाबंद जिले का निवासी है, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Next Article