टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है।

05:05 PM Jan 25, 2020 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है।

पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं।
हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शान्ति बनाये रखना है। शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब पुन: स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हैं, उन्हें शत-शत् नमन करते हैं और यह प्रण करते हैं कि हर कीमत पर देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ायेंगे। 
Advertisement
Advertisement
Next Article