W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sudha के Export को मुख्यमंत्री ने किया रवाना, घी और मखाना भेजे जाएंगे America

नीतीश कुमार ने सुधा एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट को दिखाई हरी झंडी

10:11 AM Mar 07, 2025 IST | Vikas Julana

नीतीश कुमार ने सुधा एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट को दिखाई हरी झंडी

sudha के export को मुख्यमंत्री ने किया रवाना  घी और मखाना भेजे जाएंगे america
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान भेजे जानेवाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि एक वाहन में मखाना और घी को अमेरिका के लिये तथा दूसरे वाहन में गुलाब जामुन को कनाडा के लिये भेजा जा रहा है। यह वाहन समुद्री पोर्ट तक सामानों को पहुँचायेगा। समुद्री पोर्ट से फिर सामान को अमेरिका और कनाडा भेजा जायेगा।

Nitish Kumar के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे: Chirag Paswan

कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Vikas Julana

View all posts

Advertisement
Advertisement
×