Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कर्पूरी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में CM हुए शामिल

जिलाधिकारी समस्तीपुर चंद्रशेखर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरजोत कौर, शिक्षकगण, बुद्धिजीवीगण, ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

07:31 PM Jan 24, 2019 IST | Desk Team

जिलाधिकारी समस्तीपुर चंद्रशेखर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरजोत कौर, शिक्षकगण, बुद्धिजीवीगण, ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिला के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा अर्पित की साथ ही इस अवसर पर आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भी शामिल हुये। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गोकुल-कर्पूरी-फूलेश्वरी महाविद्यालय जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं महाविद्यालय परिसर स्थित त्रिमूर्ति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के माता-पिता एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गोकुल-कर्पूरी-फूलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन-व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘सप्तक्रांति के संवाहक-जननायक कर्पूरी ठाकुर’ स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद एवं कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर, सांसद श्रीमती कहकशां परवीन, सांसद रामचंद्र पासवान, विधायक राजकुमार यादव, विधायक विद्या सागर निषाद, विधान पार्षद दिलीप चौधरी, राम नरेश विकल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिवारगण, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, जिलाधिकारी समस्तीपुर चंद्रशेखर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरजोत कौर, शिक्षकगण, बुद्धिजीवीगण, ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article