Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुख्यमंत्री ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया।

04:44 PM Oct 15, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया।

पटना, ( पंजाब केसरी): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। 
Advertisement
छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण करें ताकि अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें। घाटों के पहुँच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री आवास लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ पर रूककर गंगा घाटों का जायजा लिया।
 मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग आनंद किशोर, सचिव, जल संसाधन विभाग संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के प्रमण्डलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव गृह विकास वैभव, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश परासर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article