Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश ने सिकंदराबाद हादसे पर जताया दुख, बिहार के मृतकों को 2-2 लाख रुपये अनुदान की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिकंदराबाद के भोईगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना को दुखद बताते हुए मजदूरों की मृत्यु पर शोक जताया है।

03:49 PM Mar 23, 2022 IST | Desk Team

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिकंदराबाद के भोईगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना को दुखद बताते हुए मजदूरों की मृत्यु पर शोक जताया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिकंदराबाद के भोईगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना को दुखद बताते हुए मजदूरों की मृत्यु पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की भी घोषणा की है।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है। उन्होंने कबाड़ के गोदाम में आग लग जाने की घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदना पीड़ित परिजनों के साथ है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सिकंदराबाद के भोईगुदा इलाके की आईडीएच कॉलोनी स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक सभी बिहार के छपरा जिले के बताए जा रहे हैं। सभी मृतक मजदूरों की उम्र 23 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
Advertisement
Next Article