Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM चन्नी के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश ने जताई हैरानी, बोले-ऐसी बात कैसे बोल देते हैं लोग

चन्नी के ‘यूपी, बिहार और दिल्ली वालों’ वाले बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिकिया सामने आई है। उन्होंने पंजाब सीएम के इस बयान पर हैरानी जताई है।

11:46 AM Feb 17, 2022 IST | Desk Team

चन्नी के ‘यूपी, बिहार और दिल्ली वालों’ वाले बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिकिया सामने आई है। उन्होंने पंजाब सीएम के इस बयान पर हैरानी जताई है।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के ‘यूपी, बिहार और दिल्ली वालों’ को लेकर दिए बयान पर बीजेपी कांग्रेस पर चौतरफा से हमलावर है। चन्नी के इस बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिकिया सामने आई है। उन्होंने पंजाब सीएम के इस बयान पर हैरानी जताई है।
Advertisement
पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है। मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं। दरअसल, रूपनगर में चुनावी रैली के दौरान प्रियंका गांधी के बगल में खड़े होकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था, ‘एकजुट हो जाओ पंजाबियों। यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है, जो यहां राज करना चाहते हैं।’ 

चन्नी के बयान पर असम सीएम ने कसा प्रियंका गांधी पर तंज, कहा-चरम पर है पाखंड और टुकडे़-टुकड़े की राजनीति

सीएम चन्नी के इस को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है। चन्नी के इस बयान के दौरान हंस रही प्रियंका गांधी पर भी बीजेपी हमलावर है। चन्नी इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन पर जमकर निशाना साधा था।  
Advertisement
Next Article