W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज : मध्य प्रदेश कांग्रेस में दो धृतराष्ट्र

04:23 PM Nov 08, 2023 IST | Rakesh Kumar
मुख्यमंत्री शिवराज   मध्य प्रदेश कांग्रेस में दो धृतराष्ट्र

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक पात्रों की एंट्री हो रही है, कोई किसी को पांडव तो कोई कौरव बताने में लगा है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिना किसी का नाम लिए राज्य कांग्रेस में दो धृतराष्ट्र होने की बात कही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा, महाभारत में तो एक धृतराष्ट्र थे, मगर मध्य प्रदेश में दो-दो घृतराष्ट्र हैं, जो पुत्रों को स्थापित करने में पूरी कांग्रेस की तिलांजलि देकर मानेंगे।

Advertisement

Advertisement

 भाजपा के पांच पांडव

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष खड़़गे कह रहे थे, भाजपा के पांच पांडव हमसे लड़ रहे हैं, मतलब कांग्रेस ने मान लिया वे कौरव हैं क्योंकि पांडव लड़ते हैं न्याय की लड़ाई, वे अधर्म के खिलाफ लड़ते हैं और कौरव लड़ रहे थे, स्वार्थ की लड़ाई। इसलिए, यह स्वार्थ, धर्म-अधर्म, न्याय-अन्याय की लड़ाई में पांडव जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि खड़गे ने मान लिया कि वे कौरव हैं, महाभारत में तो एक धृतराष्ट्र थे, जो अपने बेटे को राज्य दिलाने के लिए लड़ रहे थे और कौरवों के अंत का कारण बने, लेकिन एमपी कांग्रेस में तो दो-दो धृतराष्ट्र हैं, जो पुत्रों को स्थापित करने में पूरी कांग्रेस की तिलांजलि देकर मानेंगे।

Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×