थल सेना प्रमुख ने माना - भारत अपनी सीमाओं पर नयी चुनौतियों का सामना कर रहा
थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारियों को इस तरह के सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए।
05:38 PM Apr 06, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारियों को इस तरह के सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए। जनरल नरवणे तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में ‘पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के घटनाक्रम तथा भारतीय सेना के भावी रोडमैप पर उनके प्रभाव’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।
Advertisement
भारतीय सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार थल सेना प्रमुख ने जोर दिया कि देश अपनी सीमाओं पर नयी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने छात्रों से सभी घटनाक्रमों को लेकर अवगत रहने का आह्वान किया। जनरल नरवणे कॉलेज के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कॉलेज में 76वें स्टाफ पाठ्यक्रम में शामिल अधिकारियों और संकाय सदस्यों को व्याख्यान दिया।
Advertisement
बयान में कहा गया है कि डीएसएससी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एम जे एस कहलों ने तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों और नयी पहलों को शामिल करने की जानकारी दी। थल सेना प्रमुख को प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और ढांचागत विकास में किए जा रहे बदलावों के संबंध में डीएसएससी की भूमिका के बारे में भी अवगत कराया गया।
Advertisement
बयान के अनुसार उन्होंने कोविड-19 महामारी के बावजूद प्रशिक्षण के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए कॉलेज की सराहना की।

Join Channel