China Corona: चीन में कोरोना महामारी का बम फूटा, शंघाई शहर में लगाया गया लॉकडाउन, वीडियो हुआ वायरल
चीन के शंघाई शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया हैं हालांकि लोगों को अपने अपार्टमेंट में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है और लोगों का दुख दर्द सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो सामने आ रहा है।
05:38 PM Apr 11, 2022 IST | Desk Team
कोरोना महामारी ने विश्व में फिर एक बार दस्तक दे दी हैं। जिसके चलते चीन में कोविड की वजह से आम लोगों का जीवन तहस-नहस होता जा रहा हैं। आखिरकार इतिहास गवाह है कि इस वायरस की उत्पत्ति चीन में हुई थी और इस वायरस की वजह से अनेक परिवार वालों ने अपने परिजनों को खो दिया था। हालांकि, चीन के शंघाई शहर में कोरोना महामारी का व्यापक विस्फोट हो चुका हैं। और इस बिमारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया हैं।जिसमें लोगों को अपने अपार्टमेंट में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है और लोगों का दुख दर्द सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो सामने आ रहा है।
Advertisement
चीन के लोगों घरों की खिड़कियों से चिल्लाते हुए नजर आए
जानकारी के मुताबिक, शंघाई में लगे लॉकडाउन के चलते लोग इतने परेशान हैं कि लोग अपने घरों की खिड़कियों से चिल्लाते हुए नजर आ रहे है। लोगों के चिल्लाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शंघाई शहर चीन का सबसे बड़ा शहर है। शंघाई में 5 अप्रैल से लॉकडाउन जारी है। ऐसे में करोड़ो लोग घरों में कैद हो गए है। लोगों के बाहर निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि सरकार की ओर से लोगों को राशन और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी लोगा परेशान है।
चीन में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा सामने आए
चीन के बंदरगाह शहर गुआंगझोऊ को, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सोमवार को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया।चीन के शंघाई शहर में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। सोमवार को शंघाई में 26,087 मामले सामने आए , जिनमें से केवल 914 मामलों में संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए, दो करोड़ 60 लाख की आबादी वाले शंघाई में कड़ा लॉकडाउन लगाया गया है, जहां कई परिवारों को तीन सप्ताह से पहले घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।
प्रशासन इस बीमारी से कम होने के तरीके ढ़ूढ़ रहा है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुआंगझोऊ के लिए इस तरह के लॉकडाउन की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है। यह बंदरगाह शहर हांगकांग के उत्तर पश्चिम में स्थित है और यहां कई बड़ी कंपनियों के दफ्तर हैं। गुआंगझोऊ में सोमवार को संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए।पिछले सप्ताह स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 23 मामले सामने आने के बाद प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया था और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरू की गयी। वहां एक प्रदर्शनी केंद्र को अस्थायी अस्पताल में परिवर्तित किया जा रहा है।शहर के प्रवक्ता चेन बिन ने सोशल मीडिया में कहा कि केवल बहुत जरूरी होने पर ही नागरिक गुआंगझोऊ से जा सकते हैं, और इसके लिए जाने के 48 घंटे पहले की जांच रिपोर्ट में उनमें संक्रमण नहीं होने की पुष्टि होनी चाहिए।
Advertisement