For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चीन ने तालिबान सरकार को दी मान्यता, ऐसा करने वाला पहला देश बना

10:42 AM Dec 06, 2023 IST | Prateek Mishra
चीन ने तालिबान सरकार को दी मान्यता  ऐसा करने वाला पहला देश बना

चीन बीजिंग में अफगानिस्तान के राजदूत के रूप में तालिबान द्वारा नामित अधिकारी को राजनयिक दर्जा प्रदान करने वाला पहला देश बन गया है, जिससे तालिबान द्वारा संचालित प्रशासन को काबुल में एक वैध सरकार के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता मिल गई है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात

यह पूछे जाने पर कि क्या चीन ने तालिबान को अफगानिस्तान की वैध सरकार के रूप में मान्यता दी है, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, अफगानिस्तान के लंबे समय से मित्रवत पड़ोसी के रूप में, चीन का मानना ​​​​है कि अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। इससे पहले, काबुल से आई खबरों में कहा गया था कि चीन ने तालिबान द्वारा नामित बिलाल करीमी को राजदूत का दर्जा दिया है और उन्होंने चीनी विदेश मंत्रालय को अपना परिचय पत्र सौंप दिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×