Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चीन का अमेरिका पर उसी के अंदाज में पलटवार, बौखलाकर की बड़ी कार्यवाही

चीन ने लोकतंत्र की हिमायत करने वाले 11 अमेरिकी नेताओं और संगठनों के प्रमुखों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इनमें सीनेटर मार्कों रूबियो और टेड क्रूज भी शामिल हैं।

06:35 PM Aug 10, 2020 IST | Ujjwal Jain

चीन ने लोकतंत्र की हिमायत करने वाले 11 अमेरिकी नेताओं और संगठनों के प्रमुखों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इनमें सीनेटर मार्कों रूबियो और टेड क्रूज भी शामिल हैं।

बीजिंग : चीन ने लोकतंत्र की हिमायत करने वाले 11 अमेरिकी नेताओं और संगठनों के प्रमुखों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इनमें सीनेटर मार्कों रूबियो और टेड क्रूज भी शामिल हैं। हालांकि, प्रतिबंध के बारे में यह नहीं बताया गया है कि ये किस तरह के होंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को कहा कि इन 11 नेताओं एवं संगठन प्रमुखों ने हांगकांग से जुड़े मुद्दों पर गलत गतिविधियां की। 
Advertisement
उल्लेखनीय है चीन ने पिछले महीने अर्द्ध-स्वायत्त चीनी शहर हांगकांग में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को थोपे जाने के बाद विरोध की आवाज दबाने के लिये कार्रवाई की थी। चीन के विदेश मंत्रालय ने जितने अमेरिकी नेताओं एवं संगठन प्रमुखों पर प्रतिबंध लगाया है, उनकी संख्या हांगकांग और चीन के उन अधिकारियों के बराबर है जिन पर अमेरिका ने पिछले हफ्ते कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगाया था। 
इस बीच, चीन ने प्रमुख स्वतंत्र मीडिया उद्योगपति जिम्मी लाई को गिरफ्तार कर और प्रकाशक के मुख्यालय में छापा मार कर सोमवार को इस तरह के दबाव के आगे नहीं झुकने की अपनी दृढ़ता प्रदर्शित की। 
चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधित किये गये अन्य अमेरिकी नेताओं के नाम सीनेटर जोश हावले और टॉम कॉटन तथा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सदस्य क्रिस स्मिथ बताये हैं। इसके अलावा नेशनल इंडोवमेंट फॉर डेमोक्रेसी और फ्रीडम हाउस सहित अन्य संगठनों के प्रमुखों के नाम भी प्रतिबंध सूची में शामिल हैं। 
बीजिंग ने पिछले महीने रूबियो, क्रूज और स्मिथ पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था। दरअसल, अमेरिका ने घोषणा की थी कि वह चीन के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र शिंजियांग में मुसलमानों के खिलाफ की गई कार्रवाई से संबद्ध चीनी अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह के कदम उठाएगा। 

विदेशी ताकतों से मिलीभगत के आरोप में हांगकांग के मीडिया टाइकून जिमी लाय गिरफ्तार

Advertisement
Next Article