LAC विवाद के बीच चीन के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रूस की यात्रा के दौरान चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने भारत के रक्षा मंत्री के साथ बैठक की इच्छा जताई है।
08:16 AM Sep 04, 2020 IST | Desk Team
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रूस की यात्रा के दौरान चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने भारत के रक्षा मंत्री के साथ बैठक की इच्छा जताई है। इस संबंध में जानकारी रखने वालों ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।
Advertisement
सिंह और वेई दोनों एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। जानकारी के अनुसार चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
USISPF सम्मेलन में बोले PM मोदी- वैश्विक निवेशकों के लिये भारत सबसे बेहतर निवेश स्थल
Advertisement