
चीन के अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ रिश्ते हमेशा ही असामान्य रहे हैं, वजह उसकी विस्तारवाद की नीति। गलवान हो या अरुणाचल चीन ने हर जगह धौंस ज़माने की कोशिश की है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ चीन समुद्री क्षेत्र में भी भारत के लिए चुनौती बना हुआ है। हिंद महासागर क्षेत्र चीनी सेना की गतिविधियों को लेकर अमेरिका ने अपने डोजियर में कई खुलासे किए हैं।