चंद्रमा पर उतरा चीन का अंतरिक्ष यान, सतह से चट्टान और मिट्टी के नमूने लेकर लौटेगा
लैंडर को 24 नवंबर को हैनान द्वीप से प्रक्षेपित किया गया था। चंद्रमा पर भेजा गया लैंडर दो दिन में सतह से दो किलोग्राम चट्टान और धूल के नमूने एकत्र करेगा। इसके बाद नमूनों को कक्षा में भेजा जाएगा और वहां से इन नमूनों को ‘रिटर्न कैप्सूल’ के जरिए पृथ्वी पर लाया जाएगा।
10:55 AM Dec 02, 2020 IST | Desk Team
चीन का एक अंतरिक्ष यान चंद्रमा से चट्टान के नमूने पृथ्वी पर लाने के उद्देश्य से चंद्रमा की सतह पर उतरा। चीन की सरकार ने यह जानकारी दी। वर्ष 1970 के बाद से चंद्रमा से नमूने एकत्र करने का यह पहला अभियान है। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन की ओर से कहा गया कि ‘चांगए-5’ अंतरिक्ष यान, निर्धारित स्थान पर रात 11 बजे (जीएमटी अपराह्न तीन बजे) के कुछ देर बाद सफलतापूर्वक उतरा।
Advertisement
लैंडर को 24 नवंबर को हैनान द्वीप से प्रक्षेपित किया गया था। चंद्रमा पर भेजा गया लैंडर दो दिन में सतह से दो किलोग्राम चट्टान और धूल के नमूने एकत्र करेगा। इसके बाद नमूनों को कक्षा में भेजा जाएगा और वहां से इन नमूनों को ‘रिटर्न कैप्सूल’ के जरिए पृथ्वी पर लाया जाएगा।
योजना के अनुसार, महीने के मध्य तक अंतरिक्ष यान मंगोलिया में उतरेगा। यदि यह अभियान सफल रहता है तो 1970 के बाद से चंद्रमा से चट्टान के ताजा नमूने एकत्र करने वाला यह पहला सफल अभियान होगा।
रक्षा मंत्री जनरल वी बोले- चीन और पाक सैन्य संबंध को चुनौतियों से निपटने के लिए नयी ऊंचाई पर ले जाना चाहिए
Advertisement