Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चीन का अंतरिक्ष यान चांग-ई-5 ने चांद पर फहराया झंडा, सतह का नमूना लेकर धरती की ओर हुआ रवाना

यदि मिशन सफल रहता है तो अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ के बाद चीन चांद के चट्टानी पत्थर धरती पर लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

01:25 PM Dec 06, 2020 IST | Desk Team

यदि मिशन सफल रहता है तो अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ के बाद चीन चांद के चट्टानी पत्थर धरती पर लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

चांद की सतह के नमूने धरती पर लाने की तैयारी में चीन के अंतरिक्ष यान ने रविवार को चांद के पत्थर सफलतापूर्वक एक अन्य ऑर्बिटर में भेजे। इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षों में पहली बार किया जा रहा है। ‘चांग-ई-5’ अंतरिक्ष यान का लैंडर शुक्रवार को चांद से रवाना हुआ था।
Advertisement
यदि मिशन सफल रहता है तो अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ के बाद चीन चांद के चट्टानी पत्थर धरती पर लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा। सरकारी मीडिया ने चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से बताया कि यान स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह पांच बजकर 42 मिनट पर चांद का चक्कर लगा रहा था। इसके आधे घंटे बाद नमूने ऑर्बिटर में स्थानांतरित किए गए।
चांद की सतह के नमूने लेकर आने वाले कैप्सूल के चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित इनर मंगोलिया क्षेत्र में दिसंबर माह के मध्य तक उतरने की संभावना है। इससे पहले चांद की सतह के नमूने 1976 में पूर्ववर्ती सोवियत संघ के लूना 24 द्वारा धरती पर लाए गए थे।

विश्व के लगभग हर देश में कोरोना का प्रकोप तेज, संक्रमितों का आंकड़ा 6 करोड़ 64 लाख से अधिक

Advertisement
Next Article