चीन का 'तूफान-2020' परमाणु सुरक्षा अभ्यास सफल
चीनी राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था ने 13 अगस्त को हाईनान प्रांत के छांगच्यांग परमाणु ऊर्जा संयंत्र में सफलतापूर्वक ‘तूफान-2020’ परमाणु सुरक्षा अभ्यास किया।
11:21 PM Aug 14, 2020 IST | Desk Team
चीनी राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था ने 13 अगस्त को हाईनान प्रांत के छांगच्यांग परमाणु ऊर्जा संयंत्र में सफलतापूर्वक ‘तूफान-2020’ परमाणु सुरक्षा अभ्यास किया। इस अभ्यास का लक्ष्य परमाणु सुरक्षा के पक्ष में मौजूद नयी चुनौती व नयी धमकी समेत आपात दुर्घटना का मुकाबला करने में चीनी परमाणु सुविधाओं की क्षमता की जांच करना है, ताकि चीन के परमाणु ऊर्जा कार्य के स्वस्थ व अनवरत विकास के लिये मजबूत आधार तैयार किया जा सके।
Advertisement
चीनी राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के अध्यक्ष च्यांग खोचेन और मुख्य इंजीनियर ल्यू योंगडे ने इस अभ्यास का निर्देशन किया। पहले सिलसिलेवार अभ्यासों की अपेक्षा इस बार के ‘तूफान-2020’ में पहली बार अभ्यास के दायरे को निश्चित स्थल से परिवहन गतिविधि तक विस्तृत किया गया है।
पहली बार परंपरागत धमकी से कम ऊंचाई, धीमा और छोटा वायुयान जैसे नयी धमकी तक विस्तार किया गया। पहली बार सेना, पुलिस व जनता की संयुक्त कार्रवाई से अप्रत्याशित धमकी का मुकाबला किया गया।
और पहली बार संचार उपग्रह, बेइडो नेविगेशन, उच्च स्कोर रिमोट सेंसिंग समेत नवीन तकनीक का प्रयोग परमाणु सुरक्षा अभ्यास में किया गया। इस अभ्यास गतिविधि में निश्चित लक्ष्य को पूरा किया गया, जो वास्तविक तौर पर चीन की परमाणु सुरक्षा क्षमता को उन्नत करने के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।
Advertisement