Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चीनी विदेश मंत्री का बयान- हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करे अमेरिका

वांग यी ने कहा कि चीन ने अन्य देशों के आंतरिक मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया है और निश्चित रूप से उसने अमेरिका के आंतरिक मामलों में कभी दखल नहीं दिया है।

02:49 PM Sep 12, 2020 IST | Desk Team

वांग यी ने कहा कि चीन ने अन्य देशों के आंतरिक मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया है और निश्चित रूप से उसने अमेरिका के आंतरिक मामलों में कभी दखल नहीं दिया है।

चीन ने कहा है कि उसने अमेरिका के आंतरिक मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया है और अमेरिका को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। चीनी के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन ने अन्य देशों के आंतरिक मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया है और निश्चित रूप से उसने अमेरिका के आंतरिक मामलों में कभी दखल नहीं दिया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि यह चीन की कूटनीतिक परंपरा और मामलों को संभालने का अपना तरीका है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंधों का मूलभूत सिद्धांत भी है। वांग ने कहा कि अब समय आ गया है कि चीन अमेरिका से अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कहे। 
विदेश मंत्री ने कहा कि चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने कभी भी अमेरिका के आंतरिक मामलों पर चर्चा नहीं की और न ही कोई विधेयक पेश किया, लेकिन अमेरिकी कांग्रेस चीन के आंतरिक मामलों पर लगातार विधेयक पेश कर रही है। अमेरिका इस मामले में बहुत आगे चला गया है।  वांग ने कहा कि अमेरिका में कुछ लोगों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मानदंडों का पालन करते हुए पहले अपने मामलों का प्रबंधन करना चाहिए और अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश : सपा MLC राजपाल कश्यप कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

Advertisement
Next Article