China-Taiwan Conflict : चीनी ड्रोन पर ताइवान के सैनिकों की गोलीबारी, घुसपैठ की कर रहा था कोशिश
चीन और ताइवान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ताइवानी सेना ने बुधवार को कहा कि उसने चीनी तट के नजदीक स्थित उसकी चौकियों के ऊपर उड़ रहे चीनी ड्रोन पर चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की है।
03:25 PM Aug 31, 2022 IST | Desk Team
चीन और ताइवान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ताइवानी सेना ने बुधवार को कहा कि उसने चीनी तट के नजदीक स्थित उसकी चौकियों के ऊपर उड़ रहे चीनी ड्रोन पर चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की है।ताइवान का यह कदम स्वशासित द्वीप और चीन के बीच चल रहे तनाव को इंगित करता है। ताइवान का संकल्प है कि वह उकसाने वाले किसी भी चीनी कदम का जवाब देगा।
Advertisement
गोलीबारी के बाद वापस लौटा ड्रोन
ताइवानी सेना ने यहां जारी बयान में कहा कि बल ने यह कदम मंगलवार को किनमैन द्वीप समूह के ऊपर ड्रोन को उड़ते हुए देखने के बाद उठाया।यहां बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि मानवरहित यान (ड्रोन) ‘असैन्य इस्तेमाल’ का था लेकिन इसमें अन्य विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।बयान के मुताबिक गोलीबारी के बाद ड्रोन नजदीकी चीनी शहर शियामैन लौट गया।
यह घटना इस महीने की शुरुआत में चीन द्वारा समुद्र में मिसाइल दागने,लड़ाकू विमान भेजने और पोत भेजने के बाद बढ़े तनाव के बाद हुई है।उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने की शुरुआत में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइपे यात्रा के बाद से ताइवान पर चीन की ओर से सैन्य दबाव बना हुआ है।चीन, ताइवान को अपना भू-भाग मानता है और उसके हालिया कदम को संभावित हमले की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।
Advertisement
Advertisement