चीनी पोत पहुंचा श्रीलंका हम्बनटोटा बंदरगाह , भारत ने जताई जासूसी की आशंका
उपग्रहों पर नजर रखने में सक्षम चीन के पोत के श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पहुंचने को लेकर भारत चिंतित है और यह चीन द्वारा संकेत है कि वह क्षेत्र में समुद्री प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
12:04 AM Aug 17, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
उपग्रहों पर नजर रखने में सक्षम चीन के पोत के श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पहुंचने को लेकर भारत चिंतित है और यह चीन द्वारा संकेत है कि वह क्षेत्र में समुद्री प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
कोलंबो में श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि पोत युआन वांग-5 रणनीतिक रूप से अहम स्थान पर अवस्थित हम्बनटोटा बंदरगाह पर करीब एक सप्ताह तक ठहरेगा।
Advertisement
भारतीय रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि यह भारतीय प्रतिष्ठानों की जासूसी भी कर सकता है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि भारत पहले भी श्रीलंका से इस संबंध में अपना विरोध जताता रहा है और उसकी चिंता केवल पोत की एक यात्रा तक सीमित नहीं है। चीनी पोत को हम्बनटोटा 11 अगस्त को ही पहुंचना था, लेकिन श्रीलंकाई अधिकारियों की अनुमति नहीं होने की वजह से इसमें देरी हुई।
श्रीलंका ने भारत की चिंताओं के बीच चीन से पोत के बंदरगाह पर आने के निर्धारित कार्यक्रम को टालने के लिए कहा था। कोलंबो ने शनिवार को पोत के 16 से 22 अगस्त तक उसके बंदरगाह पर ठहरने की अनुमति दे दी।
नयी दिल्ली में चिंता है कि पोत की ट्रैकिंग प्रणाली श्रीलंका के बंदरगाह पर जाने के दौरान भारतीय अवस्थापनाओं की जासूसी करने की कोशिश कर सकती है।
सूत्रों ने कहा,‘‘ हम पोत की यात्रा पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’
चीनी पोत के हम्बनटोटा बंदरगाह पर लंगर डालने से एक दिन पहले ही भारत ने श्रीलंका को डोनियर समुद्री निगरानी विमान सौंपा है। इस विमान से श्रीलंका मानव और मादक पदार्थ की तस्करी, तटीय क्षेत्र में अन्य संगठित अपराधों की चुनौतियों से अधिक कारगर तरीके से निपटने में सक्षम होगा।

Join Channel