Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चिराग पासवान : लिबास की तरह पार्टी बदलते है बिहार सीएम नीतीश कुमार

09:03 PM Oct 21, 2023 IST | Prateek Mishra

लोजपा के सुप्रीमो चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन को लेकर जमकर निशाना साधा है। बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन से जुड़ने पर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को लिबास की तरह पार्टी बदलते हैं।

लिबास की तरह पार्टी बदलते है नीतीश
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लिबास की तरह पार्टी बदलते है वो इंडिया गंठबंधन में रहते हुए एनडीए की तरफ झांक रहे हैं। एनडीए में रहते है तो महागठबंधन की ओर झांकते हैं। ऐसी तो उनकी आदत है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जनादेश को ठुकराते हुए अपनी मनमानी का गठबंधन करते है। जब जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था, तब उन्होने एनडीए के साथ मिलकर सरकार चलाया और जब जनता ने एनडीए को जनादेश दिया तो वो महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार चलाने लगे।

2024 के आने वाले लोकसभा चुनाव

चिराग पासवान ने आगे कहा कि इस वजह से 2024 के आने वाले लोकसभा चुनाव तथा 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता उनको सबक सिखाने का काम करेगी। उनकी गलत राजनीति के कारण आज जदयू बिहार में तीसरे नम्बर की पार्टी बनकर रह गई है। आने वाले दिन में जदयू बिहार में शून्य पर क्लीन बोल्ड हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को 13 करोड़ बिहारियो की चिंता नहीं है। आज वह पूरे बिहार को जात-पात में बाटकर अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो वाली नीति पर काम कर रहे है। वह बिहारियो को जात-पात में बांट कर राज करना चाहते है। इसे जनता पूरी तरह से समझ गई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article