Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चिराग पासवान ने शिवसेना में चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर कहा- मेरे साथ भी यही हुआ ....

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने पीठ में छुरा घोंपा है।

11:53 PM Jun 27, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने पीठ में छुरा घोंपा है।

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने पीठ में छुरा घोंपा है।पत्रकारों द्वारा महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा, महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के लिए किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए । शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने पीठ में छुरा घोंपा है।
Advertisement
पिछले साल मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था जब मेरी अपनी पार्टी के नेताओं ने मुझे धोखा दिया था और एक अलग पार्टी बनाई थी।चिराग का इशारा परोक्ष तौर पर उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की ओर था। पारस पिछले साल जून में चिराग की जगह लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख बन गए थे। पारस ने अपने दिवंगत भाई रामविलास पासवान की छाया में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। लोजपा में अलग गुट बनने के बाद वह राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
चिराग पासवान ने भाजपा और जदयू पर भी दिया बयान, जानिए क्या कहा …  
केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में सत्ताधारी राजग के घटक दलों जदयू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच हालिया वाकयुद्ध के बारे में पूछे जाने पर चिराग ने कहा, ‘‘बिहार में राजग के घटक दलों के बीच अग्निपथ योजना को लेकर चल रही लड़ाई ने उन्हें बेनकाब कर दिया है। लोगों की सेवा करना उनकी (राजग नेताओं की) प्राथमिकता नहीं है। उनकी प्राथमिकता किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना है। वैचारिक रूप से भाजपा और जदयू दोनों पूरी तरह से अलग हैं।’’

Advertisement
Next Article