W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Exit Poll पर बोले चिराग - झारखंड और महाराष्ट्र में बना रहे हैं सरकार

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर गुरुवार को प्रतिक्रिया दी।

12:31 PM Nov 22, 2024 IST | Shera Rajput

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर गुरुवार को प्रतिक्रिया दी।

exit poll पर बोले चिराग   झारखंड और महाराष्ट्र में बना रहे हैं सरकार
Advertisement

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर गुरुवार को प्रतिक्रिया दी।

एग्जिट पोल हमें चाहे आगे दिखाए या फिर पीछे, मेरा विश्वास हमेशा मेहनत पर रहा है – चिराग

चिराग पासवान ने कहा है कि एग्जिट पोल हमें चाहे आगे दिखाए या फिर पीछे, मेरा विश्वास हमेशा मेहनत पर रहा है। लोकसभा चुनाव के वक्त भी हम लोगों ने यही कहा था और जब भी चुनाव होते हैं, हम यही कहते हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए गए। वहां मैंने लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जो प्यार देखा, वह हमारे विश्वास को बढ़ाता है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। यहां एनडीए की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र में भी महायुति की सरकार बनेगी।

दोनों राज्यों में हार रही है एनडीए – राजद

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि दोनों राज्यों में एनडीए हार रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उस हिसाब से तो हम लोकसभा का चुनाव भी हार रहे थे। वह बड़े नेता हैं और अनुभवी भी हैं। उनके बयानों पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। चुनाव परिणाम घोषित होने में महज एक दिन का समय रह गया है। 23 नवंबर को सभी को पता चल जाएगा।

किसी के साथ नहीं होगा अन्याय – केंद्रीय मंत्री

कर्नाटक पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर किसी ने किसी के साथ अन्याय किया है तो भारत का कानून इतना सशक्त है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इस विषय को गंभीरता से लेकर सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी के साथ अन्याय न हो।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×