Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अल्पसंख्यकों के नाम पर क्रिश्चियन मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति कांग्रेस का गुप्त देश विरोधी एजेंडा : भाजपा

सार्वजानिक हो गयी है, कांग्रेस द्वारा इस तरह के गैर- संवैधानिक धार्मिक मेनिफेस्टो जारी करने के लिए राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगे।

08:34 PM Nov 13, 2018 IST | Desk Team

सार्वजानिक हो गयी है, कांग्रेस द्वारा इस तरह के गैर- संवैधानिक धार्मिक मेनिफेस्टो जारी करने के लिए राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगे।

पटना : बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेलंगाना कांग्रेस द्वारा क्रिश्चियन मेनिफेस्टो जारी किये जाने पर घोर आश्चर्य व्यक्त किया है और कांग्रेस पर धार्मिक तुष्टीकरण की नीति के तहत देश को धर्मान्धता की आज में झोंकने की साजिश रचने का आरोप लगाया है,निखिल आनंद ने कहा है कि विगत दिनों में कांग्रेस ने राहुल गांधी को ब्राह्मण और ब्राह्मण डीएनए का घोषित कर सोमनाथ, मानसरोवर आदि की यात्रा करवाई थीण् राहुल गांधी के द्वारा किये जा रहे ढोंग की पोल उनके गुप्त धार्मिक तुष्टिकरण की नीति के सार्वजानिक होने से खुल गयी हैण् बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल ने कहा कि 2014 के चुनाव के पूर्व भी कांग्रेस ने मुस्लिम आरक्षण का राग अलापा था और ओबीसी आरक्षण के भीतर मुसलमानों के लिए अलग कोटा आरक्षित करने की साजिश रची थी जिसका परिणाम था कि उनका सूपड़ा साफ़ हो गया,अब तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के मौके पर क्रिश्चियन मेनिफेस्टो कांग्रेस के द्वारा सामने लाया गया है जिसे पुरे देश में लागु करना कांग्रेस का गुप्त एजेंडा है,देश की जनता कांग्रेस द्वारा अल्पसंख्यकों के नाम पर क्रिश्चियन एवं मुस्लिम तुष्टीकरण की गुप्त नीति को कतई सफल नहीं होने देगी। निखिल आनंद के आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग सिर्फ दिखावा करने के लिए भारत के संविधान की बात करते हैं लेकिन उन्हें रोम के विधान की चिंता है जो कि क्रिश्चियन मेनिफेस्टो के माध्यम से सार्वजानिक हो गयी है, कांग्रेस द्वारा इस तरह के गैर- संवैधानिक धार्मिक मेनिफेस्टो जारी करने के लिए राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article