टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तेलंगाना में सिनेमा हॉल्स को 100 प्रतिशत क्षमता से संचालन की मिली अनुमति

तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में बैठने की क्षमता को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

05:09 PM Feb 05, 2021 IST | Ujjwal Jain

तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में बैठने की क्षमता को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में बैठने की क्षमता को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है। मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने एक सरकारी आदेश (जीओ) जारी किया है, जिसमें सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्सों में बैठने की क्षमता बढ़ाने की अनुमति दी गई है। 
आदेश, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए। इस बाबत तेलुगू फिल्म चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने एक अनुरोध किया था। 
तेलंगाना इस आदेश के साथ ही दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में शामिल हो गया, जहां सिनेमाघरों की क्षमता 100 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। 
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1 फरवरी को सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी थी, लेकिन प्रत्येक राज्य की स्थिति के आधार पर निर्णय राज्य सरकारों के विवेक पर छोड़ दिया गया था। 
Advertisement
Advertisement
Next Article