For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CISCE 10th 12th Result 2024 : आईसीएसई रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

11:18 AM May 08, 2024 IST | Beauty Roy
cisce 10th 12th result 2024   आईसीएसई रिजल्ट जारी  लड़कियों ने मारी बाजी  ऐसे करें रिजल्ट चेक
CISCE 10th 12th Result 2024

CISCE 10th 12th Result 2024 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गईं थीं। जिसमें लगभग 1 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया हैं।

Highlights 

  • ISCE रिजल्ट जारी
  • लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
  • 12वीं में 98.19% छात्र पास
  • 10वीं में 99.47% छात्र पास

12वीं में इतने प्रतिशत छात्र हुए पास

CISCE 10th 12th Result 2024
CISCE 10th 12th Result 2024

इस साल आईएससी (CISCE 10th, 12th Result 2024) कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 1 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें 52 हजार से अधिक लड़के और 47 हजार से अधिक लड़कियां शामिल थीं। वही इस बार कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष 98.19% दर्ज किया गया है। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। आईएससी परिणामों के अनुसार, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.92% रहा। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53% है। आईएससी कक्षा 12वीं के अंक डाउनलोड करने के लिए छात्र को अपनी यूजर आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

10वीं में इतने प्रतिशत छात्र हुए पास

CISCE 10th 12th Result 2024
CISCE 10th 12th Result 2024

आईसीएसई (CISCE 10th, 12th Result 2024) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गईं थीं, वहीं लंबे इंतजार के बाद अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे। लड़कियों ने 99.65% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 99.31% रहा है। इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

ऐसे करें परिणाम चेक

CISCE 10th 12th Result 2024
CISCE 10th 12th Result 2024

चरण 1 :  सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
चरण 2 : उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
चरण 3 : अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
चरण 4 : आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
चरण 5 : छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×