उधमपुर में आत्महत्या करने से पहले CISF कांस्टेबल ने अपने 2 सहकर्मियों पर गोली चलाई
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के यहां स्थित एक शिविर में मंगलवार को एक जवान ने आत्महत्या करने से पहले अपने सहकर्मियों पर कथित तौर पर गोलीबारी की जिससे एक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
06:19 PM Jan 14, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
उधमपुर : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के यहां स्थित एक शिविर में मंगलवार को एक जवान ने आत्महत्या करने से पहले अपने सहकर्मियों पर कथित तौर पर गोलीबारी की जिससे एक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
Advertisement
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उधमपुर जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित सुई जाखड़ गांव में हुई।
Advertisement
प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांस्टेबल वी एन मूर्ति ने किसी बात पर विवाद होने के बाद आपा खो दिया और शिविर के भीतर अपने सहकर्मियों मोहम्मद तस्लीम और संजय ठाकरे पर गोली चला दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement
इसके बाद मूर्ति ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार ली।
तीन घायल जवानों को उधमपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से दो कांस्टेबलों- वी एन मूर्ति और मोहम्मद तस्लीम को मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल संजय ठाकरे को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू के सेना अस्पताल में विशेष चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

Join Channel