नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर द्वारा नाजायज कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, लोगों ने किया विरोध
नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर ने सुप्रीमकोर्ट की हिदायतों पर कार्यवाही करते हुए जालंधर-अमृतसर जीटी रोड़ के जहाजगढ़ क्षेत्र में नाजायज कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की।
02:04 PM Aug 29, 2019 IST | Shera Rajput
लुधियाना-अमृतसर : नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर ने सुप्रीमकोर्ट की हिदायतों पर कार्यवाही करते हुए जालंधर-अमृतसर जीटी रोड़ के जहाजगढ़ क्षेत्र में नाजायज कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भारी विरोधता दर्ज करवाई। नारेबाजी और मुर्दाबाद के बीच ट्रस्ट के एससी राजेश गर्ग कर्मचारियों की बड़ी संख्या में मोजूदगी के दौरान दुकानें खाली करवाते दिखे। इसी दौरान कब्जाधारियों और ट्रस्ट की टीम के मध्य काफी बहसबाजी भी हुई लेकिन पुलिस प्रशासन के दखल के बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
सुबह ट्रस्ट के एक्सीयन विक्रम सिंह, प्रदीप जसवाल, बृजेंद्र सिंह की टीम ने ट्रक स्कीम ने सुबह कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। लोगों ने ट्रस्ट कार्रवाई का विरोध भी किया। एडीसीपी जेएस वालिया ने कब्जा धारकों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद कब्जाधारकों की दुकानों के आगे अवैध रूप से बने सामन को हटा दिया गया। पूर्व पार्षद तरसेम सिंह भोला को भी ट्रस्ट ने आड़े हाथ लिया।
ट्रस्ट अधिकारियों ने साफ कहा कि 4 साल पहले लोग हाईकोर्ट से केस हार चुके हैं। पिछले वर्ष भी यहां पर कार्रवाई के लिए आए थे, लेकिन स्थिति देखते हुए लोगों को 1 वर्ष का समय दिया गया। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा, जिस कारण उनकी टीम को भारी पुलिस बल के साथ यहां कार्रवाई करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यहां हुए निर्माण की केवल 24 लोगों के पास अपनी रजिस्ट्री है, जबकि 40 किराएदार हैं।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement